BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

क्या बढ़ेगा रेल का किराया? सीन‍ियर स‍िटीजन को मिलने वाली छूट पर रेल मंत्री का बड़ा बयान

नई दिल्ली - हमेशा ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को एक बड़ा झटका लगने वाला है। बता दें कि रेल का किराया बढ़ सकता है। रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्‍णव ने बुधवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में संकेत दिया है कि रेल का किराया बढ़ सकता है। अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायतें फिलहाल बहाल नहीं की जा सकतीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ट्रेन में यात्रा करने वाले हर यात्री को यात्री को रेलवे की तरफ से 59000 करोड़ रुपये की सब्‍स‍िडी दी गई है। बता दें कि वैष्णव लोकसभा में महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा के एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि ट्रेन यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रियायत कब बहाल होगी।

रेलवे की स्थिति पर गौर करना चाहिए- अश्‍व‍िनी वैष्‍णव

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने यात्री सेवाओं के लिए 59,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है, जो एक बड़ी राशि है और कुछ राज्यों के वार्षिक बजट से भी बड़ी है। उन्होंने कहा कि रेलवे का वार्षिक पेंशन बिल 60,000 करोड़ रुपये है, वेतन बिल 97,000 करोड़ रुपये है जबकि ईंधन पर 40,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अगर नए फैसले लेने होंगे तो हम लेंगे। लेकिन फिलहाल, सभी को रेलवे की स्थिति पर गौर करने की जरूरत है।

देश के कोने-कोने से अयोध्या को ट्रेनों से जोड़ने की योजना

एक अन्य सवाल के जवाब में वैष्णव ने कहा कि वर्तमान में वंदे भारत ट्रेनें 500 से 550 किलोमीटर की अधिकतम दूरी के साथ बैठने की क्षमता के साथ चल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद देश के कोने-कोने से अयोध्या को ट्रेनों से जोड़ने की योजना है। 
मंत्री ने कहा कि 41 प्रमुख रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास चल रहा है जबकि बाकी स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे ने 2030 तक पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होने का लक्ष्य रखा है और इस पर काम चल रहा है, जिसमें भारतीय इंजीनियरों द्वारा डिजाइन, विकसित और बनाई जाने वाली हाइड्रोजन ट्रेनों का विकास शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post