BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला-पराये मर्द से थे नाजायज संबंध.कुल्हाड़ी से काट डाला गला

सवाई माधोपुर। जिले के खंडार उपखंड क्षेत्र में रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। पति ने कुल्हाड़ी से गर्दन और सीने पर वार कर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति खुद की थाने पहुंच गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सूचना पर मध्यप्रदेश के जाउदेशर से मृतका के परिजन खंडार थाने पहुंचे। पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

इस संबंध में मृतक के पिता लक्ष्मीनारायण साहू ने खंडार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बेटी का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से किया था। लेकिन, उसका पति आए दिन उसे परेशान करता रहता था और मारपीट करता था। तीन संतान होने के बाद भी आए दिन किसी ना किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। दो महीने से बेटी और उसका पति एमपी के जाउदेशर में रह रहे थे। बेटी का पति यहां पर मजदूरी करता था। लेकिन, 10 दिन पहले ही वह उसे अपने पैतृक गांव खंडार लेकर आ गया।

रविवार को भी दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

रविवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसका पता चलने पर दोनों से बात की और कहा कि हम सोमवार को खंडार आएंगे। लेकिन, अशोक ने अशोक ने रात में बेटी की हत्या कर दी। दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे और कई बार थाने भी गए थे। लेकिन, पुलिस समझाइश कराकर दोनों को घर भेज देती थी।

देर रात सोते समय की हत्या

पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक साहू ने रविवार रात 11 बजे पत्नी सुलोचन साहू पुत्री लक्ष्मीनारायण की सोते समय बेड पर ही कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इससे बाद आरोपी ने खुद की थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया और पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि अवैध संबंध के चलते उसने पत्नी की हत्या की है। आरोपी पति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post