तराना - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में बालाजी गार्डन तराना में श्री अरविंद जन्म सार्धशती समारोह* संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभाष उपाध्याय , उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (राज्यमंत्री) तथा अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह पाटीदार, वरिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेवी बद्रीलाल पालोतरा, शासकीय कन्या हाईस्कूल प्राचार्य अशोक गहलोत, सिमराइज विद्यालय प्राचार्य दिग्विजय सिंह चौहान ,मदन लाल कटारिया, आशीष पाटीदार, बजरंग सिंह तोमर, उपस्थित रहे । अतिथि का स्वागत शमशेर सिंह मालवीय,जगदीश राठौर एवं पुष्पेंद्र प्रताप सिंह द्वारा साफा बांधकर किया गया ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय ने श्री अरविंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें लिखने का बहुत शौक था उन्होंने किताब लिखी जिससे नाम दिया मानसिक शक्ति । जब अंग्रेजों ने बंगाल को दो हिस्से में बांट दिया तब महर्षि अरविंद ने कहा था कि यह बंगाल का विभाजन नहीं भारत का विभाजन है। इसका केवल बंगाल को विरोध नहीं करना है वरन पूरे भारत में विरोध होगा। कहीं किताब में एक नारा लिखा था वंदे मातरम उस नारे में शक्ति फूंक कर भारत का मंत्र बनाने का कार्य 1905में श्री अरविंद ने किया। इस नारे से लोगों की शक्ति जागृत हो गई। श्री तिलक ने कहा कि देश हमारा है हमको इसे किसी से मांगने की जरूरत नहीं है तब श्री तिलक ने नारा दिया कि स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है इस नारे ने पूरे देश में हलचल मचा दी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं इसके लिए हमारे महापुरुषों में कितना संघर्ष किया है। महापुरुषों की कहानियां पढ़ोगे व सुनोगे तो अपने आप को अनुशासन में पाओगे एवं कभी भी समय का दुरुपयोग नहीं करोगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री पाटीदार ने कहा कि श्री अरविंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला मनुष्य स्वयं को दुनिया का मालिक समझता है वह धीरे-धीरे प्रकृति नष्ट करते हुए जंगल में अपने घर बनाने लगा। जंगल से जानवर निकलकर शहरों में आ रहे हैं। मनुष्य पूरी दुनिया को अपने कब्जे में करना चाहता है। जिससे दुनिया संकट में आ गई। इस अवसर पर तराना के समस्त हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।
म.प्र. जन अभियान परिषद ब्लॉक तराना से समस्त ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्था सभी BSW, MSW के विद्यार्थी एवं मेंटर्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पंकज मालवीय ने किया। आभार विकासखंड समन्वयक संदीप मालवीय ने माना। चित्र एक में संबोधित करते श्री उपाध्याय चित्र दो में बच्चों उपस्थित छात्र-छात्राएं
Post a Comment