रिपोर्ट अरशद जागीरदार
माकड़ोन में बड़े धूमधाम से मनाया थाना प्रभारी का विदाई समारोह माकड़ोन थाना प्रभारी अशोक शर्मा का भव्य स्वागत एवं विदाई समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया थाना परिसर मैं भव्य नवनिर्मित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में शनिवार शाम 6:00 बजे से रात 2:00 बजे तक सभी भजन मंडलियों द्वारा कीर्तन भजन बड़े धूमधाम से किया गया सभी पधारे अतिथियों ने नम आंखों से श्री अशोक जी शर्मा थाना प्रभारी का भव्य विदाई समारोह में स्वागत वंदन अभिनंदन किया इस अवसर पर शाजापुर लालघाटी थाना प्रभारी केके त्रिवेदी साहब ने भी नगर वासियों को उद्बोधन दीया जिसमें अशोक शर्मा अजय माथुर व पूरे स्टाफ की जमकर तारीफ की और बताया की अशोक शर्मा भी पंचमुखी है हमेशा से अपराध चोरी रोकने में कामयाब रहे हैं माकड़ोन तहसील की जनता ने अशोक शर्मा को बहुत प्यार दिया है एवं दुलार किया है नगर के प्रमुख पटेल श्री बंसी लाल जी गामी ने बताया कि ऐसा स्वागत ना कभी किसी थाना प्रभारी का हुआ है ना होगा अशोक शर्मा जी का 16 महीने 16 दिन की तरह निकल गए पता ही नहीं चला ओमजी देवता ने थाना प्रभारी अशोक जी शर्मा भव्य स्वागत वंदन किया और बताया कि अशोक जी शर्मा ने आते ही थाना परिसर मैं अधूरे मंदिर की समीक्षा की और उसे शीघ्र पूरा करने की बात ओम जी से कही जिस पर ओम जी ने बताया कि अशोक जी शर्मा ने माकड़ोन से पहले चार मंदिर और भी बनवा चुके हैं शर्मा जी ने बड़े तन मन धन से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करवाई थाना परिसर की बिल्डिंग व दीवारों पर रंग रोगन किया थाना परिसर स्वच्छता में नंबर वन बनाया क्षेत्र के सभी किसानों व्यापारियों एवं नगर वासियों का दिल भी जीता है सूची मंदिर रामायण मित्र मंडली के प्रमुख पटेल साहब श्री रामस्वरूप जी बढ़िया ने अशोक जी शर्मा का भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया साफा बांधकर साल श्रीफल भेंट कर मिठाई खिलाकर नम आंखों से विदाई दी वरिष्ठ पत्रकार श्याम कारपेंटर ने प्रेस मीडिया के सभी साथियों के साथ थाना प्रभारी अशोक जी शर्मा को साफा बांधकर साल श्रीफल देकर उज्जवल भविष्य की कामना की और शर्मा जी का नम आंखों से विदाई समारोह मनाया गया साथ ही एसआई अजय माथुर एसआई श्याम बहादुर एसआई सागर शर्मा एसआई मेवाड़ा साहब एसआई चंद्र बहादुर सिंह राममूर्ति ललित भूपेंद्र प्रकाश समस्त स्टाफ का उत्कृष्ट कार्य के लिए भव्य स्वागत किया पंचमुखी हनुमान जी से पूरे स्टाफ व नगर को स्वस्थ रखने की कामना की भजन मंडली के प्रमुख नंदकिशोर जी बोहरा ने बताया कि शर्मा जी ने साधु-संतों पुजारियों एवं भजन मंडियों का मान बढ़ाया है तन मन धन से सेवा की है सभी का दिल जीता है व्यापारी संघ के प्रमुख किराना व्यापारी कमल जी पालीवाल ने अशोक शर्मा अजय माथुर एवं पूरे स्टाफ की जमकर तारीफ और प्रशंसा की इन 16 महीनों में माकड़ोन तहसील मेंअपराध का ग्राफ शून्य रहा है नम आंखों से साफा बांधकर साल श्रीफल भेंट कर विदाई भजन कीर्तन के माध्यम से दी समाजसेवी कन्हैयालाल गामी ने भी थाना प्रभारी अशोक शर्मा अजय माथुर एवं पूरे स्टॉप का स्वागत किया अच्छे कार्य की प्रशंसा की क्षेत्र में सुख शांति है पुलिस तहसील में हर जगह प्रत्येक चौराहे पर अंगद की तरह पेर जमाई खड़ी है किसान दिनेश कुमार बलदेव सिंह पाटीदार ने सभी किसानों की ओर से दिल से शर्मा जी का स्वागत वंदन अभिनंदन किया और बताया और जमकर तारीफ की वर्तमान में शर्मा जी पूर्व में थाना प्रभारी सुरेश जी सोलंकी दोनों ही प्रभारी का एहसान नहीं भूलेगी जनता पूर्व सरपंच निहाल सिंह गुर्जर ने बताया कि नगर के आसपास सभी गांव में भी प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है शर्मा जी का गांव के लोगों ने भी जमकर तारीफ की है शर्मा जी की सिराज भाई पठान ने शर्मा जी का तहेदिल से स्वागत किया और बताया शर्मा जी ने सभी वर्गों में अच्छी सेवा दी किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया सभी आयोजनों में स्वयं ने वह पूरे स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया दिनेश बलदेव सिंह पाटीदार ने बताया कि विदाई समारोह में पधारे अतिथियों नगर वासियों का भव्य स्वागत वंदन किया और सभी से निवेदन किया कि भोजन प्रसादी अवश्य ग्रहण करें और फिर कीर्तन भजन का लाभ लेवे बिना भजन भोजन के कोई भी यहां से नहीं जावे इस अवसर पर आयोजक ओम जी देवता बंसी लाल जी पटेल श्याम कारपेंटर रामस्वरूप जी पटेल देवनारायण जी गामी कैलाश सोनी लीलाधर सोनी संजय सोनी बाबूलाल बढ़िया मासाजी नंदकिशोर बोहरा कमल पालीवाल राजेश सोनी मनीष शर्मा हर्षवर्धन गोठी यशवंत गामी श्याम पाटीदार अर्जुन पाटीदार दीपक भानेज जितेंद्र रामलाल विशाल गोठी सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित थे
Post a Comment