BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

देवास - शिप्रा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव

देवास- इंदौर-देवास सड़क रास्ते पर शिप्रा में नए पुल के पास एक युवक का शव नदी में तैरता हुआ मिला। यह पूरी घटना सोमवार शाम की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को स्थानीय नाविक और तैराको की मदद से नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की शिनाख्त के प्रयास किए 2 दिन बाद युवक की शिनाख्त हो पाई है, जिसकी पहचान अनिरुद्ध पिता कैलाश पचवरिया उम्र 22 वर्ष निवासी 905 अवास विहार स्कीम नम्बर 114 इंदौर के रूप में हुई है।

1 वर्ष पहले तक मृतक सीहोर में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था लेकिन गत वर्ष उसका एक्सीडेंट होने के बाद उसने जॉब करना छोड़ दी थी मृतक के पिता इंदौर में वकील है। मृतक के हाथपर रावणगुदा हुआ था परिजनों ने बताया कि वह उसने अपनी इच्छा से लिखवाया था और अपनी बाइक से इंदौर से शिप्रा गया हुआ था। पुलिस मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post