BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

400 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मासूम ने कहा था-मां, अंधेरे में डर लग रहा है, दु:खद-न दुआ काम आई और न रेस्क्यू

बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में 400 फुट गहरे बोरवेल में गिरे 6 साल के बच्चे तन्मय साहू को आखिर बचाया नहीं जा सका। लगातार चार दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद जब तन्मय को बोरवेल से बाहर निकाला गया, तब तक वो अपनी सांसे तोड़ चुका था। इस घटना ने परे गांव को सदमे में डाल दिया है। बैतूल जिला प्रशासन ने बताया कि मंडावी गांव में 6 दिसंबर को 55 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे तन्मय को निकाल लिया गया है, लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। करीब 84 घंटे बाद बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम सुबह 3 बजे बच्चे के करीब पहुंच गई थी। सुबह 5 बजे शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद 7 बजे बैतूल के जिला अस्पताल में शव को लाया गया। यहां 5 डॉक्टरों टीम को शव का पोस्टमार्टम की जिम्मेदारी सौंपी  

हमारा ऑपरेशन लगभग 85 घंटों तक चला। NDRF, SDRF और पुलिस सभी ने बच्चे तन्मय को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आज सुबह जब उसको बाहर निकाला गया तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। चेस्ट कंजेशन(सीने में जकड़न) के कारण तन्मय की मृत्यु हुई है।" श्यामेंद्र जायसवाल, ADM, बैतूल, मध्य प्रदेश

Post a Comment

Previous Post Next Post