BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

देवास : दोस्त बन ठग ने छात्रा को लगाया 2 लाख का चूना, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट नावेद खान 

देवास : सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन ठगी किए जाने के मामले इन दिनों लगातार सामने आ रहे हैं। फ्रॉड करने वाले आसानी से लोगों को अपने झांसे में लेकर ठगी का शिकार बना लेते हैं। ऐसा ही मामला देवास से सामने आया है, जहां एक कॉलेज छात्रा के साथ दो लाख से ज्यादा की ठगी हुई है।

शहर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को दोस्त बनकर एक अनजान युवक ने कॉल किया और बताया कि मुझे कुछ रुपयों की जरूरत है। छात्रा को लगा कि उसका दोस्त है और वह उससे बातें करने लगी। बात करने के दौरान युवती के खाते से 25000 की राशि गायब हो गई। युवती ने इस बारे में जब युवक से कहा कि उसके खाते से रुपए निकल गए हैं तो युवक ने कहा कि गलती से मेरे खाते में आ गए हैं मैं एमपी ऑनलाइन से वापस कर रहा हूं।

ठग ने युवती को अपनी बैंक डिटेल देने को कहा। युवती ने बैंक डिटेल भेज दी फिर युवक ने उससे ओटीपी मांगा और ओटीपी देते ही कुछ ही देर में छात्रा के खाते से 1 लाख 80 हजार रूपए उड़ा लिए गए। इस तरह से युवती के साथ 2 लाख 5 हजार की ठगी हो गई और सामने वाले युवक ने फोन काट दिया।

ये सब होते ही युवती को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। उसने तुरंत ही अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। जानकारी लगते ही छात्रा के पिता पुलिस थाने पर आवेदन देने के लिए पहुंचे। औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 420 और 417 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post