BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

Viral Love Story: उत्तरप्रदेश - देवर का हुआ अपहरण..फिरौती में मांग ली दुल्हन, फिर खुला चौंकाने वाला राज

डेस्क रिपोर्ट -
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक अजब प्रेम कहानी का मामला सामने आया है. इसमें एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी से नाराज होकर पहले प्रेमिका के देवर का अपहरण किया और फिर देवर को वापस लौटाने के बदले अपनी प्रेमिका को फिरौती के रूप में वापस करने की मांग कर डाली.
इसके बाद जो हुआ वह वायरल हो गया. 

ऐसे शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग
दरअसल, मामला ललितपुर जिले के बार थाना क्षेत्र का है. यह पूरा मामला तब आया जब पुलिस के पास अपहरण का मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने गिरफ्तारी की. जानकारी के मुताबिक करीब छह महीने पहले पहले प्रेमी गोलू का उसकी प्रेमिका से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था. यह सब एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह के दौरान हुआ था. दोनों फोन पर बात करने लगे.

फिर अचानक आया ऐसा मोड़..
लेकिन कुछ समय बात ऐसा हुआ हुआ कि लड़की गुस्सा गई और उसने फोन पर लड़के के ही ममेरे भाई उमेश से बातें करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं लड़की का उसके साथ रिश्ता भी तय हो गया और घर वाले शादी के लिए तैयार हो गए. इनकी शादी भी दो महीने पहले हो गई. इसके बाद गोलू नाराज हो गया और अपनी प्रेमिका को वापस पाने के लिए उसने दूल्हे के छोटे भाई यानी अपने ही ममेरे छोटे भाई शालू का अपहरण कर डाला. उसने अपहरण के बदले फिरौती में अपनी प्रेमिका को वापस करने की मांग कर डाली.

पुलिस की एंट्री के बाद मामला सामने आया
इसके बाद हड़कंप मच गया. उमेश बीते सात नवम्बर को जब परिवार को लेकर थाने में मामला दर्ज कराने गया तो उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई. पुलिस ने मामला दर्ज कर गोलू के दो साथियों को पकड़कर शालू को सकुशल बरामद कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया गया. बाद में मुख्य आरोपी प्रेमी गोलू ने सरेंडर कर दिया. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post