देवास- औद्योगिक थाने के अंतर्गत आने वाले क्षिप्रा में पिछले दिनों एक वर्ग विशेष के युवक द्वारा एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इस घटना को लेकर ग्राम क्षिप्रा में काफी आक्रोश देखा गया। मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी युवक नोमान पिता नूर शेख निवासी सरकारी स्कूल के सामने शिप्रा के खिलाफ धारा 354, 323, 294, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया गाया। किंतु हिंदू, संगठन के लोग इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए।
शिप्रा क्षेत्र में सुबह से दोपहर 2 बजे तक नगर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रख लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराया। देवास एसडीएम प्रदीप सोनी को मौके पर बुलाकर शिप्रा क्षेत्र के लोगों ने एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें आसामजिक तत्वों द्वारा नगर की फिजा खराब करने के प्रयास पर अंकुश,आरोपी पर सख्त धारा लगाने तथा भविष्य में ऐसे अपराध पर अंकुश लगाने की मांग के साथ शिप्रा शासकीय स्कूल के समीप पुलिस चौकी लगाने की मांग की गई थी। इस दौरान शिप्रा क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
Post a Comment