BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शाजापुर एसपी के आदेश: कहा- रात में घरों से बिना वजह न निकलें, देर रात तक दुकानें भी नहीं खुलेंगी

शाजापुर - अब रात में बिना काम से घरों से बाहर नहीं निकलें, यदि बिना काम से बाहर घूमते हुए पुलिस ने पकड़ा तो आपके खिलाफ अब पुलिस सख्ती से निपटेगी। देर रात तक बाजार भी खुले नहीं रहेंगे। एसपी ने यह निर्देश थाना प्रभारियों को दिए हैं। रात्रि गश्त में अब पुलिस विशेष ध्यान रखेंगी। जिससे शहर में अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके।

पिछले दिनों सूने मकानों में हुई थी चोरियां

गौरतलब है पिछले दिनों बदमाशों ने रात में सूने मकानों को निशाना बनाया था। बदमाशों ने इन वारदातों को देर रात में ही अंजाम दिया था। जिनके निशाने पर ताले लगे मकान होते थे। हालांकि, पुलिस ने वारदातों का खुलासा भी कर दिया और बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इनकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए एसपी ने कार्य योजना बनाई है। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। जारी निर्देशों में एसपी जगदीश डाबर ने कहा है कि जो भी कोई देर रात तक यूं ही घूमता पाया जाए तो उसकी जांच की जाए और यदि वह आपराधिक प्रवृत्ति का हो तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।

यदि कोई बाहर से आ रहा है और लेट हो गया है तो उससे भी पूछताछ करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि देर रात तक बाजार भी खुले नहीं रहेंगे और जो दुकाने बंद करने का समय है उसी समय दुकाने बंद करवाई जाएंगी। इसके लिए थाना प्रभारी बाजार में भ्रमण कर लोगों समय पर दुकाने बंद करवाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post