BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

चिडावद बाबा फ्यूल पेट्रोल पंप में लोगों से धोखाधड़ी तेल की जगह भरा जा रहा है पानी ।

देवास -चिडावद बाबा फ्यूल पेट्रोल पंप में लोगों से धोखाधड़ी तेल की जगह भरा जा रहा है पानी एक तो पहले ही पेट्रोल डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं वहीं दूसरी ओर पूरा पैसा देने के बाद भी लोगों को पेट्रोल-डीजल में मिलावट मिले तो क्या होगा । ऐसा ही एक मामला बाबा फ्यूल एचपी पेट्रोल पंप ग्राम भैरवा खेड़ी ए बी रोड मुंबई आगरा रोड के नजदीक डीजल की जगह पानी निकलने का मामला सामने आया है । जानकारी के मुताबिक ग्राम चिड़ावद का किसान आयुष अपने ट्रैक्टर में डीजल भरवाने के लिए बाबा फ्यूल पेट्रोल पंप गया । तभी आयुष ने 2150 का डीजल डलवाया ट्रैक्टर करीब 100 मीटर की दूरी पर गया और ट्रैक्टर बंद हो गया तभी आयुष ने शोरूम के कर्मचारियों को तुरंत फोन लगाया कर्मचारी तुरंत ट्रैक्टर के पास पहुंचे डीजल फिल्टर खोलते ही पानी निकल पड़ा आयुष ने तुरंत अपने पिताजी को फोन लगाया आयुष के पिताजी बीएसएफ में हैं आयुष के पिताजी ने सरपंच कमल चंद्रवंशी को तुरंत फोन लगाया और आयुष के पास पहुंचकर कार्रवाई शुरू की सरपंच कमल चंद्रवंशी व अन्य ग्राम वासियों ने चौकी प्रभारी शुभम परिहार एवं अन्य पुलिस स्टाफ तुरंत पेट्रोल पंप पर पहुंचे एवं सभी ग्रामवासी भी पेट्रोल पंप पर पहुंच कर कार्यवाही की मांग की गई । इस दौरान लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दिया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post