गुजरात के मोरबी में रविवार की शाम मच्छु नदी (Machu River) पर केबल पुल के गिरने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 140 तक पहुंच गई है। 100 से ज्यादा लोग अभी तक लापता हैं, जिनकी तलाश चल रही है। पुल करीब 100 साल पुराना था। मरम्मत के बाद ही अभी कुछ दिनों पहले ही इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। राजकोट (Rajkot) से BJP सांसद के मोहन भाई कुंदरिया (MP Mohan Bhai Kundaria) ने भी इस हादसे में अपने 12 रिश्तेदारों को खो दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस हादसे में मेरी चार भांजिया, तीन दामाद और पांच बच्चों की मौत हो गई है।
घटना के बाद से सांसद मौके पर मौजूद
राजकोट से BJP सांसद मोहनभाई इस हादसे से पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने बताया कि मैं कल शाम से ही घटनास्थल पर मौजूद हूं। लगातार लोगों की लाशें मिल रही हैं। यहां पर NDRF, SDRF, पुलिस-प्रशासन के टीमों के साथ स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बिना इजाजत लिए पुल ओपन करने के मामले पर उन्होंने कहा कि कई अधिकारी यहां मौजूद हैं। जिसकी भी गलती होगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।
अभी तक लोगों की तलाश जारी
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी (Harsh Sanghvi) ने बताया कि बचावकर्मी अभी भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मच्छु नदी में राहत और बचाव कार्य अब अंतिम चरण में हैं। जल्द ही काम खत्म हो जाएगा। राज्य के सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार NDRF की पांच टीमें, SDRF की छह टीमें, एयर फोर्स (Air Force) की एक टीम, सेना (Army) की दो टुकड़ियां, इंडियन नेवी (Indian Navy) के दो दलों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक (Local Citizens) भी तलाश अभियान (Search Operation) में शामिल हैं। कल रात से लगातार तलाश अभियान चल रहा है।
चश्मदीदों ने बताया आखों देखा हाल
हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि ब्रिज के टूटने के समय उस पर कई महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। एक चश्मदीदों ने बताया कि कुछ लोग पुल पर कूद रहे थे और उसके तारों को खींच रहे थे। PM मोदी (Narendra Modi) भी इस समय गुजरात में ही हैं। उन्होंने अपने कई कार्यक्रम भी रद्द कर दिए। आज सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि मैं भले ही केवड़िया में हूं, लेकिन मेरे जेहन में मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों का ख्याल है।
Post a Comment