BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन : ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की पांच लाख की अंगूठी गायब: 3 महीने बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया

सिटी रिपोर्ट
उज्जैन - मरीज का ऑपरेशन करने गए डॉक्टर ने ऑपरेशन के पूर्व अपनी पांच लाख रूपए मूल्य की हीरे की अंगूठी पर्स में रखकर सामान के साथ पर्स रख दिया था। ऑपरेशन के बाद पर्स देखा तो हीरे की अंगूठी गायब थी। अस्पताल स्टाफ से पूछताछ करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी थी। चैकिंग के बाद भी कोई जानकारी नही मिलने के बाद डॉक्टर ने चिमनगंज मंडी थाना पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था। पुलिस ने तीन महिने बाद इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया महानंदा नगर निवासी डॉ. आलोक पिता अंबिका सोनी ऑर्थोपेडिक डॉक्टर हैं। डॉ.आलोक 9 अगस्त 2022 को एक मरीज का ऑपरेशन करने के लिए आगर रोड़ स्थित आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में गए थे। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन करने के पहले डॉ आलोक ने अपने हाथ में पहनीे हीरे की पांच लाख रूपए मूल्य की अंगूठी पर्स में रखकर सभी सामान के साथ रखी थी। ऑपरेशन पूर्ण के बाद डॉ आलोक ने अपना पर्स उठाया तो पर्स में से हीरे की अंगूठी गायब थी। अंगूठी गायब होने के बाद उस दौरान ऑपरेशन थिएटर में मौजूद रहे 3 पुरुष और 2 महिलाओं से पूछताछ की गई, लेकिन अंगूठी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने भी चेकिंग की थी। कई प्रयास के बाद भी अंगूठी नहीं मिलने पर डॉ.आलोक ने चिमनगंज मंडी थाने में अंगूठी गायब होने का शिकायती आवेदन दिया था। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने 3 महीने बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Post a Comment

أحدث أقدم