मक्सी : 7 सितंबर को निकलेगी बाबा मारकंडेश्वर की शाही सवारी,डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, 5 से 7 अखाड़ों के आयोजन की रूपरेखा तैयार



मक्सी। नगर में प्रतिवर्ष निकलने वाली बाबा मारकंडेश्वर की शाही सवारी को लेकर हिंदू उत्सव समिति की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 7 सितंबर को बाबा मारकंडेश्वर की भव्य शाही सवारी निकालने का निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। एवं पूरे साल का लेख जोखा समिति में दर्शाया

बैठक में तय किया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शाही सवारी पारंपरिक एवं धार्मिक स्वरूप में निकाली जाएगी। नगर के प्रमुख मार्गों से निकलने वाली सवारी में बड़ी संख्या में मक्सी एवं आसपास के ग्रामीण आंचल से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जाएंगी। पुलिस प्रशासन विद्युत मंडल नगर परिषद के कर्मचारी मुस्तैदी अपनी ड्यूटी निभाएंगे
समिति द्वारा 5 से 7 अखाड़ों के आयोजन की रूपरेखा भी तैयार की गई है। अखाड़ों में शामिल कलाकार विभिन्न पारंपरिक करतब एवं शौर्य प्रदर्शन करते हुए नगरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समिति ने आयोजन को अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शाही सवारी के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। आयोजन में पारंपरिक धार्मिक वाद्ययंत्रों और निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप ही कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े लोगों से नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण आयोजन में सहयोग करने की अपील की।
बाबा मारकंडेश्वर की शाही सवारी को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल है। समिति द्वारा आगामी दिनों में आयोजन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। नगर में निकलने वाली यह भावपूर्ण धार्मिक सवारी श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का संदेश देगी।

रिपोर्ट मनोज जोशी 

Post a Comment

أحدث أقدم
मालवा न्यूज़ 24X7