BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी - बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति पर्यावरण संरक्षण द्वारा पौधो का किया वितरण

मक्सी- श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति पर्यावरण संरक्षण एवं कोरोना के पूर्णत: खात्मे के लिए शहरभर  एवं अन्य जिलों में धार्मिक स्थलों पर पौधो का वितरण किया जा रहा है। इसी अभियान को जारी रखते हुए रविवार को समिति ने उत्पन्ना एकादशी  के अवसर पर श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर पुजारी बालकृष्ण नागर जी एवं कथावाचिका सु श्री  पूनम किशोरी नागर दीदी के सहयोग से मंदिर परिसर में औषधीय पौधे लगाकर मंदिर पधारे श्रद्धालुओं को औषधीय गुणों से भरपूर औषधि पौधें भेंट स्वरूप दिये गये  समिति उपाध्यक्ष रुक्मणि परमार ने बताया कि श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री राधाकृष्ण मंदिर मक्सी परिसर में लगभग 51तुलसी एवं 51 बेलपत्र के पौधों का वितरण किया गया। ओमप्रकाश चौधरी, किशोर पाटीदार, जीतमल पाटीदार,अजय गुप्ता, बालकृष्ण पाटीदार ओमप्रकाश शर्मा, रेणुका नागर, गीता बाई नागर आदि के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ उक्त जानकारी समिति सचिव घनश्याम मोदी ने दी।

Post a Comment

أحدث أقدم