महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा ढह गया. इस हादसे में फुटओवर ब्रिज पर मौजूद लोग 60 फीट की ऊंचाई से पटरी पर जा गिरे. हालांकि,अभी तक की जानकारी के मुताबिक हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं जबकि 8 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. वहीं, हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है. इस हादसे के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची है.
गौरतलब है कि काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक इस पुल का एक हिस्सा ढह गया. बता दें कि ब्रिज की उंचाई करीब 60 फिट थी और जिस दौरान ये हादसा हुआ उस समय पुल पर लगभग 80 लोग मौजूद थे.
Post a Comment