BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

MP में खाद लेने गए किसान की मौत: 4 घंटे तक लाइन में खड़ा रहा किसान, अचानक गश खाकर गिरा, फिर नहीं उठा

गुना। मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान खाद लेने के दौरान अपनी जान गंवा रहे हैं। दरअसल गुना जिले में एक किसान खाद लेने के लिए लाइन में लगा था। घंटों खड़े रहने से वह गश खाकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि खाद न मिलने से वे परेशान थे।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कुंभराज निवासी किसान रामप्रसाद खाद लेने सोसायटी पहुंचा था। खाद लेने के लिए कई घंटों तक लाइन में ही खड़ा रहा और अचानक गश खाकर जमीन में गिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं परिजनों ने बताया कि करीब 4 घंटों से रामप्रसाद लाइन में लगा हुआ था, जहां न तो पानी की और न ही कोई और व्यवस्था थी। जिसके चलते उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post