BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

Mahakal Temple: वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर इंस्टाग्राम पर डाला, युवती ने भी की शिकायत

Mahakal Temple: उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में पूजन व परिसर में नृत्य करते हुए अलग-अलग वीडियो रील प्रसारित हुए थे। इसमें गर्भगृह में पूजन करने वाली युवती इंटरनेट माध्यम पर सामने आकर वीडियो रील की हकीकत बताई है। युवती का कहना है कि यह वीडियो वर्ष 2021 में नवंबर-दिसंबर का है। किसी अन्य व्यक्ति ने रील बनाकर इसमें फिल्मी गाना जोड़ दिया है। मामले की शिकायत भी पुलिस को की गई है।

दरअसल, गर्भगृह में पूजन करने वाली युवती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पदाधिकारी है। फिलहाल वह बैतूल में रह रही है। वीडियो मीडिया की सुर्खी बनने के बाद उसने स्थिति स्पष्ट की है।

युवती का कहना है कि इस बिना सोचे समझे इस प्रकार के मामले उठाने से उनकी छवि पर भी विपरीत असर हुआ है। युवती का कहना है कि ऐसे मामले में त्वरित आपत्ति दर्ज कराने वाले लोगों को पहले इसकी हकीकत पता करना चाहिए, इसके बाद ही कोई बयान देना चाहिए। हमने अकाउंट हैक कर वीडियो रील में फिल्मी गाना जोड़ने वाले के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है

Post a Comment

Previous Post Next Post