BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

छात्रा से गैंगरेप की आशंका में हंगामा और चक्काजाम: ​​​​​​​गुना में बेहोश मिली 15 साल की छात्रा, 9 आरोपियों में से 3 अरेस्ट

   

मध्य प्रदेश गुना - में 15 साल की छात्रा से गैंगरेप की आशंका में हंगामा हो रहा है। बीनागंज-चांचौड़ा रोड जाम कर दी गई है। चांचौड़ा से मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हैं। छात्रा एक मकान के पीछे बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने 5 पर केस दर्ज किया है। 3 को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के अपहरण में 9 आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है।

बच्ची के पिता ने बताया कि बेटी 10वीं की छात्रा है। शुक्रवार सुबह स्कूल के लिए निकली थी। 4.30 बजे तक वापस आ जाती है, लेकिन जब काफी देर हो गई तो पहले हमने सोचा कि शायद सहेली के साथ होगी। देर शाम तक नहीं लौटी तो उसे खोजने निकले। इसी बीच फोन आया कि बच्ची एक मकान के पीछे पड़ी हुई है। वहां पहुंचे तो बेटी बेहोश पड़ी थी। उसे इलाज के लिए बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां से गुना रेफर कर दिया। बच्ची के साथ गलत काम हुआ है।
घटना से नाराज लोगों ने चांचौड़ा-बीनागंज रोड पर जाम लगा दिया है। लोग चांचौड़ा थाने में ज्ञापन देने पहुंचे। चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह भी मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे 9 आरोपियों को गिरफ्तार कीजिए, तभी यहां से उठेंगे। उन्होंने आरोपियों के घर गिराने की मांग की है। चांचौड़ा की पूर्व विधायक और भाजपा नेता ममता मीणा भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। पूर्व विधायक के साथ उनके पति रिटायर्ड IPS रघुवीर सिंह मीणा भी प्रदर्शन में शामिल हैं। प्रभारी SP विनोद सिंह चौहान सहित प्रभारी SDM वीरेंद्र सिंह मौके पर मौजूद बच्ची की हालत खतरे से बाहर...

गुना CSP श्वेता गुप्ता ने बताया कि चांचौड़ा थाने में अपहरण समेत पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चांचौड़ा के प्रभारी SDM वीरेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह भी मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि सभी आरोपियों के घर गिराए जाएं। पूर्व विधायक और भाजपा नेता ममता मीणा भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। मीणा के साथ उनके पति रिटायर्ड IPS रघुवीर सिंह भी प्रदर्शन शामिल हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم