BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

Mathura News: इंसानियत शर्मसार, इलाज में कम पड़े 13 हजार रुपये, तड़प- तड़प कर मर गया युवक

मथुरा- टाउनशिप स्थित काशीराम कालोनी में रह रहा एक युवक छत से गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। कालोनीवासियों ने चंदा कर 12 हजार रुपये एकत्र किए। हाईवे स्थित एक हास्पिटल में युवक को भर्ती किया गया। लेकिन यहां अस्पताल ने 25 हजार रुपये मांगे। 13 हजार रुपये कम होने पर युवक का इलाज नहीं हुआ। इलाज न मिलने से युवक की मौत हो गई।

काशीराम कालोनी में रहने वाले राकेश (35) कालोनी की चौथी मंजिल से गुरुवार रात छत से गिर गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह शादी पार्टी में फूलों की सजावट का काम करते थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, ऐसे में इलाज कराना मुश्किल था। ये देख कालोनीवासियों ने इलाज के लिए चंदा किया। अपनी सामर्थ्य के अनुसार कालोनी के लोगों ने पैसे दिए। तब 12 हजार रुपये एकत्र हो पाए। हाईवे स्थित निजी हास्पिटल में उन्हें स्वजन के साथ मिलकर कालोनीवासी ले गए। यहां पर इलाज में 25 हजार रुपये मांगे गए। लेकिन स्वजन के पास बाकी रुपये नहीं थे। आरोप है कि 25 हजार रुपये जमा न करने पर उनका इलाज नहीं किया गया। इससे राकेश की मौत हो गई। राकेश तीन बच्चों के पिता थे, उनके निधन से परिवार पालने का संकट आ गया है। कालोनीवासियों का कहना है कि उन्हें इलाज मिल जाता, तो उनकी जान बच सकती थी।

Post a Comment

أحدث أقدم