BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शुजालपुर - शादी के 4 माह बाद दंपति ने साथ खाया जहर: पत्नी की मौत के 24 घंटे बाद पति ने भी तोड़ा दम; इकलौते बेटे-बहू थे विनोद और पूजा

शुजालपुर - गुरुवार रात एक साथ जहर खाने वाले पति पत्नी ने एक-एक कर 24 घंटे के अंतराल से दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पत्नी की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार हुआ और रात 11 बजे पति ने भी भोपाल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिजनों को मिलने पर ग्रह ग्राम पहुंचेगा।

4 माह पहले शुजालपुर सिटी पुलिस थाना अंतर्गत लगने वाले ग्राम गागलाखेड़ी के विनोद मालवीय की बारात 15 जून 2022 को राजगढ़ जिले के ग्राम कडलावद निवासी पूजा के घर पहुंची थी।

सात जन्मों का साथ निभाने का वादा कर परिणय सूत्र में बंधे विनोद और पूजा ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार रात एक साथ सल्फास की गोलियां आत्महत्या करने की मंशा से खाई थी। घर पर मौजूद विनोद की बहनों ने इकलौते भाई और भाभी पूजा की तबीयत बिगड़ने की सूचना पिता को दी थी। जिस पर उन्हें शुजालपुर के निजी अस्पताल लाया गया था।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद आज मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा तथा उसका अंतिम संस्कार भी आज शनिवार को होगा। शादी के 4 माह बाद ही सात जन्मों तक साथ रहने का वादा करने वाले पति पत्नी ने किस तनाव के चलते जहर खाकर यह घातक कदम उठाया, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم