BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

BREAKING NEWS - इंदौर: बाणगंगा में सिलेंडर में आग, 2 माह के बच्चे सहित छह झुलसे

 इंदौर - इंदौर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां बाणगंगा इलाके के मुखर्जी नगर के एक घर में रखे सिलेंडर में आग लग गई। इससे 2 माह का बच्चा सहित छह लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। जिस वक्त आग लगी उस वक्त सिलेंडर से चाय बनाई जा रही थी। बच्चा अपनी मां के पास था इस वजह से वह भी बुरी तरह झुलस गया। पुलिस माैके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। पुलिस सिलेंडर में लीकेज को लेकर भी पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post