देवास - मक्सी रोड कलमा के पास एक युवक लोडिंग वाहन की टक्कर से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसे गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पिता विक्रम मालवीय उम्र 30 निवासी कलमा आज दोपहर में अपनी रिश्तेदार को छोड़ने कलमा से देवास महाकाल कॉलोनी आया था, यहां से अपने घर लोटते समय कलमा पाईप कंपनी के पास एक लोडिंग वाहन ने उसके दो पहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे राकेश घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत होने के चलते उसे इंदौर एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया।
जिला अस्पताल के डॉक्टर शैलेन्द्र ओरिया ने बताया कि राकेश नामक युवक को गंभीर अवस्था के चलते यहां लाया गया था उसे गंभीर चोट होने के चलते प्राथमिक इलाज देकर इंदौर रैफर किया गया।
إرسال تعليق