रिपोर्ट नावेद खान
अकोदिया - अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अकोदिया पुलिस ने अवैध शराब के साथ 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, शाजापुर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी अनुभाग शुजालपुर के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यवाही में उप निरीक्षक नरेंद्र कुशवाह थाना प्रभारी अकोदिया द्वारा टीम गठित की। जिनके द्वारा अलग-अलग दो स्थान से तीन व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा।
पुलिस को बुधवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रानीबड़ौद तरफ से बाइक पर दो व्यक्ति अवैध शराब की पेटियां रखकर ला रहे हैं। उन्हें नितडली जोड़ पर रोका चेक किया तो मोटर साइकिल पर दो व्यक्तियों के बीच में शराब की 6 पेटियां रखी मिली। एक ने अपना नाम इनकर राव पिता माधव राव निवासी अकोदिया और भोजराज पिता चतुर्भुज निवासी सिंगारपुर रानी बड़ौद का होना बताया। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कायम किया है। दूसरे मामले में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर जाटपुरा अकोदिया में एक व्यक्ति को नीले रंग की दो केन में भरी 60 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। उसने अपना नाम जगदीश उर्फ जग्या पिता देवाजी निवासी जाटपुरा अकोदिया का बताया है।
दोनों कार्यवाही में उप निरीक्षक नरेंद्र कुशवाह थाना प्रभारी अकोदिया, सहायक उपनिरीक्षक निर्मल सिंह तिग्गा, प्रधान आरक्षक रामबहादुर, प्रधान आरक्षक कुलदीप, आरक्षक रवि रघुवंशी, शुभम रघुवंशी. तेज सिंह सेंधव, जगदीश लववंशी, होकम कारपेंटर, महिला आरक्षक प्रिया सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
إرسال تعليق