BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर : फिर मर गई मां की ममता: सबसे स्वच्छ शहर में कचरा गाड़ी के अंदर सूटकेस में बंद मिला नवजात शिशु का शव, CCTV खंगाल रही पुलिस

रिपोर्ट नावेद खान
इंदौर - मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में मानवता को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है. मां की ममता फिर कलंकित हुई है. एक नवजात शिशु का शव सूटकेस में बंद कचरा गाड़ी में मिला है. किसी ने सूटकेस में पैक कर कचरा वाहन में फेंक दिया. घटना की सूचना के बाद एरोड्रम पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दरअसल जब कचरा वाहन से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग किया जा रहा था, तब एक सूटकेस मिला. सूटकेस खोलने पर उसके अंदर से 6-7 महीने के नवजात शिशु का शव मिला. कचरा गाड़ी एरोड्रम थाना क्षेत्र के साहू नगर और पंचवटी नगर से रोज कचरा कनेक्शन करने का काम करती है. आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं इलाके से नवजात के शव को फेंका गया होगा. इस मामले की इंदौर नगर निगम ने एरोड्रम पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है. कचरा वाहन के ड्राइवर से भी पूछताछ जा रही है. इसके साथ ही साहू नगर और पंचवटी नगर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं. जिससे कुछ क्लू मिल सके बता दें कि इससे पहले आज ही मप्र के राजगढ़ जिले में झाड़ियों में नवजात बच्ची को फेंकने का मामला सामने आया था. इससे नवजात बच्ची की मौत हो गई. नरसिंहगढ के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में 8 माह में जन्म लेने वाली मासूम नवजात बच्ची को फेंका गया था.

Post a Comment

أحدث أقدم