BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

वराहमिहिर की नगरी कायथा में स्थित तुलसी विला पर परमार परिवार के आयोजन में दीपावली मिलन समारोह एवं पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजसेवी विनोद परमार ने सभी पत्रकारों को पुष्पहार पहनाकर एवं स्म्रति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित 

तराना :- वराहमिहिर की नगरी कायथा में रविवार को स्थानीय तुलसी विला परमार निवास पर समाजसेवी विनोद परमार के द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं पत्रकार सम्मान समारोह का सफल और शानदार आयोजन आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कायथा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेस क्लब तराना के अध्यक्ष अर्पित बोड़ाना उपस्थित थे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार एम आरिफ़ खान व विशेष अतिथि के रूप में पत्रकार एवं तराना प्रेस क्लब तराना के सह सचिव नईम आफ़ताब उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरआत सर्व प्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई तत्पश्चात कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजसेवी विनोद परामर द्वारा तराना , कायथा , माकड़ौन एवं रूपाखेड़ी से आए पत्रकारगणों का पुष्पहार पहनाकर एवं स्म्रति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक विनोद परामर ने शब्दों के माध्यम से सभी पत्रकारगणों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उन्होंने देश का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारगणों का काम और उनकी मेहनत और कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए पत्रकारों से जुड़े कई स्मरण भी याद किए वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह सिसौदिया , मुख्य अतिथि अर्पित बोड़ाना , विशिष्ट अतिथि एम आरिफ़ खान , विशेष अतिथि नईम आफ़ताब ने भी अपने-अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजसेवी विनोद परामर को दीपालवी की शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही सफ़ल आयोजन की बधाई भी दी इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारगणों ने भी अपने-अपने उद्बोधन में
 दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए परामर परिवार को सफल अयोजन की बधाई दी कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी उपस्थितजनो ने एक साथ मिलकर सहभोज भी किया कार्यक्रम में मुख्य रुप से वरिष्ठ पत्रकार अशोक मेहता , पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर , पत्रकार सतीष जायसवाल , पत्रकार पीयूष कलोशिया , पत्रकार शिवनारायण चांदना , पत्रकार सैय्यद नियामत अली , पत्रकार सुनील यादव , पत्रकार विशाल बोड़ाना , पत्रकार राघव नागर , पत्रकार इमरान खान मंसुरी , पत्रकार अरशद जागीरदार , पत्रकार मुरली निगम , पत्रकार अर्जुन धनगर , पत्रकार निर्भय सिंह राठौड़ , पत्रकार अजय नवरंग , पत्रकार विष्णु माली , पत्रकार शेखर कुशवाहा , पत्रकार श्याम कारपेंटर , पत्रकार आनंद परमार , पत्रकार कपील कारपेंटर , पत्रकार मोहन मेहता सहित मायकल , राजेश पाटीदार , विजय पाटीदार , सोनू , राज पाटीदार , कृष्णा राठौड़ , अशोक पाटीदार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का सफ़ल संचालन कवि एवं शिक्षक विक्रम विवेक ने किया अंत मे आभार ज्योतिष परामर ने माना*

रिपोर्ट- अरशद जागीरदार 

Post a Comment

Previous Post Next Post