BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शाजापुर - अस्पताल में तत्काल इलाज मिला तो बच गई जान : पारिवारिक विवाद में महिला ने जहर खाया

रिपोर्ट नावेद खान
शाजापुर - शाजापुर के जिला अस्पताल में टुंगनी निवासी एक महिला को जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के लिए लाया गया। महिला को गंभीर अवस्था में लाया गया था, चिकित्सकों ने तत्काल उपचार कर महिला को बचाया। महिला का उपचार अब फीमेल वार्ड में चल रहा है।

ड्यूटी डाक्टर ने बताया कि महिला अब खतरे से बाहर है, उसे तत्काल उपचार मिलने से वह बच गई। महिला ने चूहे मारने की कीटनाशक दवाई खा ली। घर के सभी लोग खेत पर गए हुए थे और महिला घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड की कोशिश की। महिला की चिल्लाने की आवाज पर पड़ोसियों को पता चला और तत्काल महिला को उपचार के लिए लाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post