BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शुजालपुर : इलाज के दौरान मौत: घर से लापता युवक रेलवे ≡ट्रैक पर मिला


शुजालपुर - पिछले दिनों घर से लापता हुआ युवक बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक के पास मिला। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जो प्रथम या जहरीले पदार्थ के सेवन से होना प्रतीत हो रही है। गांव ताजपुर उकाला निवासी राजपाल राजपूत पिता त्रिलोक सिंह राजपूत 26 वर्ष घर से लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी परिजनों द्वारा सिटी थाने में मंगलवार को कराई थी।

इस युवक की मोटर साईकिल बुधवार की सुबह कमलिया रेलवे गेट व नांदासुरा फाटक के मध्य एसेंट विद्यालय के पीछे सुनसान मार्ग पर देखी गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर युवक के परिचित पहुंचे तो राजपाल बेहोशी की हालत में मिला। जिसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान राजपाल ने दम तोड़ दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post