उज्जैन - क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक तस्कर को पकड़ा है। वहीं, उसके दो साथी फरार हो गए हैं। इनके पास से 8 पेटी देशी-विदेशी शराब जब्त की है।
सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच टीम को अवैध रूप से शराब परिवहन करने की सूचना मिली थी। टीम भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रूईगढ़ा और चकरावदा के बीच उन्हेल रोड पर पहुंची। यहां टीम ने 1 बोलेरो एमपी 09 सीएम 1024 को रोका। तलाशी लेने पर आधा दर्जन शराब की पेटियां मिलीं। टीम ने आरोपी चंदन पिता प्रहलाद मालवीय (19) निवासी ग्राम पीपलियाराव जिला देवास को पकड़ा। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार हो गए। उपनिरीक्षक संजय यादव ने बताया कि बोलेरो वाहन से अवैध रूप से देशी-विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा था। फरार हुए दोनों आरोपियों की जानकारी लेकर भैरवगढ़ थाना पुलिस तलाश में जुटी है। पकड़ में आए आरोपी और फरार आरोपियों के पुराने रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई जारी
क्राइम ब्रांच प्रभारी सीएसपी विनोद कुुमार मीणा ने बताया- जिले में अवैध रूप से शराब, मादक पदार्थ का कारोबार करने वालों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई शुरू की है। जिले में अवैध कारोबारियों पर क्राइम ब्रांच की टीम का शिकंजा रहेगा। गौरतलब है कि अलग-अलग थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालो पर भी कार्रवाई शुरू की है।
Post a Comment