रतलाम - रतलाम के झरखेड़ी गांव के किसान नंदू खाटिया की खेत में पड़ी सोयाबीन की फसल में आग लग गई। आग लगने से किसान की 7 बीघे की सोयाबीन की फसल जलकर खाक हो गई है। सोयाबीन के ढेर में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका । घटना आज देर शाम की है जहां ऊपरमारिया मजरे किसान नंदू के खेत में यह भीषण आग लगी थी। पटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें किसान परिवार की महिलाएं फसल बर्बाद होने पर रोती बिलखती नजर आ रही है।
दरअसल किसान के खेत में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें झरखेड़ी गांव के किसान नंदू खाटिया नाम के किसान की फसल आग में जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार झरखेड़ी गांव के ऊपरमारिया मजरे कि यह घटना है। जहां खेत पर करीब सात बीघा के सोयाबीन काटकर कर इकट्ठा कर रखे थे, अज्ञात कारण से रविवार शाम जलकर खाक हो गये, यह खेत रत्तागढखेडा के क्षेत्र के पास आता है। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाने और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी गई।
Post a Comment