BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

ऊर्जा साक्षरता : बिजली की बचत के लिए लोगों को जागरूक करने सड़कों पर उतरे कलेक्टर व जनप्रतिनिधि

शाजापुर- ऊर्जा साक्षर बनाने के लिए कलेक्टर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आज शाजापुर नगर के मोहल्लों में घूमें ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत लोगों को ऊर्जा की बचत के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी व पार्षदगणों सहित अधिकारियों के साथ शाजापुर नगर के मोहल्लों में घूमें और घर - घर जाकर लोगों को ऊर्जा बचत के लिए प्रेरित किया । कलेक्टर ने राह चलने वाले लोगों से लेकर घरों में मौजूद लोगों तक संपर्क किया तथा उन्हें ऊर्जा साक्षरता के महत्व के बारे में बताया । कलेक्टर ने कहा कि सभी लोग अपने घरों में विद्युत उपयोग में कटौती कर बिजली के बिल में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी लाएं , इससे ऊर्जा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कोयले की मात्रा में कमी आएगी और पर्यावरण में सुधार होगा । वर्तमान में विद्युत उत्पादन के लिए कोयले का उपयोग किया जाता है । कोयले के उपयोग के कारण पर्यावरण को नुकसान तो हो ही रहा है । वही हमारे कोयले के भण्डार में भी अब कमी आने लगी है । कलेक्टर ने कहा कि हमारे परंपरागत ऊर्जा के स्त्रोत के सीमित भण्डार हैं । इन्हें पुन : प्राप्त करना संभव नहीं है , क्योंकि इनके निर्माण में अनेक वर्षों का समय लगता है । सभी नागरिक यदि एक साथ ऊर्जा की बचत करेंगे तो निश्चित ही पर्यावरण सुधार आएगा । कलेक्टर श्री जैन ने वार्ड क्रमांक 29 श्री कृष्ण नगर स्टेशन रोड , महूपुरा , किला रोड , सपरीपुरा , सोमवारिया , लालपुरा , कुम्हार घांटी आदि मोहल्लों में घूमकर स्थानीय निवाससियों को ऊर्जा बचत के लिए प्रेरित किया । सपरीपुरा में ही एक सब्जी विक्रेता दीपक चौहान से भी कलेक्टर ने चर्चा की और उसे भी ऊर्जा बचत में अपने योगदान देने के लिए कहा |
      
बिजली की बचत करने के लिए लोगों से अपील करते कलेक्टर जैन । 👇
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय , तहसीलदार श्री सुनील जायसवाल , ऊर्जा साक्षरता नोडल जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया , इगवर्नेन्स मैनेजर श्री बिरम सिंह सोंधिया , श्री आशीष नागर सहित पार्षद श्री दिनेश सौराष्ट्रीय , श्री अजय चंदेल , श्री सुनील पेंटर , श्री लोकेश शर्मा , श्री धर्मेन्द्र प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post