BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 10 सितंबर को : सर्वाधिक अंक लाने वाली टीम राज्य स्तरीय कॉम्पिटिशन में होगी शामिल ; विजेता को मिला ट्रेवल पैकेज

रिपोर्ट - नावेद खान
शाजापुर - जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 10 सितंबर 2022 को कौटिल्य एकेडमी एबी रोड शाजापुर में संपन्न होगी । जिसमें जिले से लगभग 132 टीमें सहभागिता करेगी । प्रत्येक स्कूल से श्रेष्ठ तीन बच्चों की टीम एक मार्गदर्शक शिक्षक के साथ इस जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में सहभगिता करेगी । ज्ञातव्य है कि सुबह 10:00 से 12:00 तक लिखित परीक्षा का आयोजन होगा , जिसमें टीम के तीनों प्रतिभागी आपस में सलाह मशवरा करके 2 घंटे में पेपर हल करेंगे फिर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीमों को द्वितीय राउंड जिसे मल्टीमीडिया राउंड भी कहा जाता है शिरकत करेंगे । मल्टीमीडिया राउंड में आठ राउंड की प्रतियोगिता होगी जिसमें मध्य प्रदेश पर्यटन से अलग - अलग विधाओं से प्रश्न होंगे जैसे झटपट बोल , दे दना दन , पहचानो मैं हूं कौन आदि जैसे मनोरंजक राउंड होंगे । सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम 29 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी तथा तथा प्रथम तीन स्कोरर टीम को सर्टिफिकेट मेडल और 3 दिन और दो रातों का भ्रमण पैकेज मिलेगा जबकि अगले 3 टीमों को सर्टिफिकेट मेडल और 2 दिन और एक रात घूमने का मौका मिलेगा ।उक्त जानकारी देते हुए जिला के मास्टर आशीष जोशी ने बताया बताया कि मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक पुरातात्विक धरोहरों को जानने समझने एवं पर्यटन में करियर बनाने के उद्देश्य से संपूर्ण मध्यप्रदेश में एक साथ इस क्विज का आयोजन किया जाता है , ताकि विद्यार्थी जीवन से ही छात्रों में पर्यटन के प्रति रुचि जागृत हो मध्य प्रदेश पर्यटन पुरातत्व व संस्कृति परिषद कथा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से यह आयोजन किया जाता है ।

Post a Comment

أحدث أقدم