रिपोर्ट नावेद खान
शाजापुर - स्थानीय किला परिसर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय शाजापुर में तीन दिवसीय महाविद्यालय स्तरीय विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया । प्रभारी प्राचार्य डॉ . शेरू बेग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव में हम उन सभी ज्ञात अज्ञात बलिदानियों का स्मरण कर रहे हैं , जिन्होंने देश को स्वाधीन कराने में उल्लेखनीय योगदान दिया है । इसी परिप्रेक्ष्य में महाविद्यालय में तीन दिवस तक चित्रकला , रंगोली , निबंध , भाषण एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई । महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी ।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ . पी . मूंदड़ा , प्रतियोगिता संयोजक डॉ . संदीप कुमार सिंह , अतिथि विद्वान डॉ . ऋचा सक्सेना , शबाना कुरैशी , अतिथि क्रीड़ा अधिकारी नीतेश गुप्ता , दीपिका गुप्ता सहित बड़ी संख्या छात्राएं एवं महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित थे ।
प्रतियोगिताओं के परिणाम रहे इस प्रकार .
• चित्रकला - आरजू मंसूरी प्रथम ,
स्वालेहा खान द्वितीय , पूजा प्रजापति तृतीय ।
● • रंगोली - पूजा भिलाला प्रथम ,
अंतिमा शर्मा द्वितीय , आरजू
निबंध - मनीषा मेवाड़ा प्रथम , मंजूलता द्वितीय , अमलेश तृतीय ।
• भाषण - कीर्ति मालवीय प्रथम , विशाखा गोठन द्वितीय , सुमन तृतीय ।
• फैंसी ड्रेस - विशाखा गोठन प्रथम , प्रिया मालवीय द्वितीय , सुमन तृतीय ।
إرسال تعليق