BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

गणेश विसर्जन चल समारोह पूर्व की तरह अस्तित्व में आया

रिपोर्ट - नावेद खान 
 मक्सी - शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश विसर्जन चल समारोह निकाला गया। इस वर्ष मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहनसिंह पटेल की पहल पर भव्य रूप में निकाला गया। विसर्जन चल समारोह पूर्व की तरह अस्तित्व में आया है। एक दशक पहले इसी तरह भव्य रूप में झांकियों सहित चल समारोह निकाला जाता था। मोहन सिंह पटेल ने बताया कि अगले वर्ष और भी आकर्षक एवं भव्य रूप मैं निकाला जाएगा। चल समारोह बस स्टैंड, नया बाजार, शिव मंदिर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचा सिरोलिया रोड स्थित जैन क्रेशर मशीन के पीछे गणेश विसर्जन किया गया मक्सी नगर परिषद की ओर से घर घर से गणेश लेने के लिए पिकअप वाहन की भी व्यवस्था की गई थी, जिसको आकर्षक सजाया गया। वाहन की व्यवस्था मक्सी सीएमओ अशफाक खान ने की।


Post a Comment

أحدث أقدم