Top News

सी. बी. एस. ई. बोर्ड 12 वी में कौटिल्य एजुकेशनल अकादमी मक्सी के विद्यार्थियों ने फिर बाजी मारी।

मुख्य संपादक - ईशाक खान

मक्सी - मक्सी शहर की प्रतिष्ठित संस्था कौटिल्य एजुकेशनल अकादमी की डायरेक्टर आशा बरुआ ने बताया की विद्यालय के 12 वी का परिणाम 100% रहा । विद्यालय में सभी उत्तीर्ण विधार्थियो में पहला स्थान __तनिषा सोनी(90%)___, द्वितीय स्थान _प्रथा नागर(89%)_, तृतीय स्थान …वंशिका पाटीदार(88%) का रहा । एवं बाकी सभी विद्यार्थियों ने भी प्रथम श्रेणी के अंक पाकर विद्यालय व अपने पालको को गौरवान्वित किया है| उल्लेखनीय है कि कौटिल्य अकादमी मक्सी का विगत वर्षो से बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत चलता आ रहा है। इसी क्रम में सी .बी .एस .ई. 2021-22 के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने आशानुरूप सफलता प्राप्त कर पुनः अपनी श्रेष्टता सिद्ध की। कौटिल्य अकादमी मक्सी में सदैव ठोस शैक्षिक कार्यक्रम, विद्यार्थी केंद्रित कार्य प्रणाली एवं सतत मूल्यांकन की योजना का कड़ाई के साथ क्रियान्वयन किया जाता है, जिसका परिणाम है कि हम प्रतिवर्ष उच्चस्तरीय पाठ्यक्रम सी. बी. एस. ई. के परीक्षा परिणामो में श्रेष्ठता की ओर अग्रसर रहते है कौटिल्य अकादमी अपने विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु सतत प्रयत्नशील रहा है। विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन के लिए शुभाशीष एवं हार्दिक बधाइयाँ विद्यालय के चेयरमैन मिथलेश यादव एवं डायरेक्टर आशा बरुआ ने सभी पालको को उनके अनन्य सहयोग के लिए कोटिशः धन्यवाद् तथा अंत में विद्यालय की आधारशिला समस्त योग्य शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को सादुवाद दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
मालवा न्यूज़ 24X7