मक्सी/देेेवास - बड़ी खबर देवास से सामने आई है यहां पर मक्सी के एक दंपत्ति के शव कार में बरामद हुए हैं इसमें दोनों के शव खून से सने हुए थे और कार में पति ड्राइवर सीट पर और पत्नी कंडक्टर सीट पर मृत अवस्था में पाए गए इस मामले में देवास बीएनपी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि डायल हंड्रेड गाड़ी रात में मक्सी उज्जैन बाईपास पर गश्त कर रही थी इसी दौरान विजयगंज मंडी फाटे के पास सर्विस रोड किनारे एक सफेद रंग की कार दिखाई दी डायल हंड्रेड की टीम ने जब कार के पास जाकर देखा तो कार में कंडक्टर साइट एक महिला बैठी हुई थी जिसके गले में गहरी चोट थी और खून निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी वही कार में ड्राइवर सहित एक व्यक्ति बैठा हुआ था जिसके दाहिने हाथ पर गहरी चोट थी ओर खून निकल रहा था दोनों की मौत हो चुकी थी सूचना डायल हंड्रेड की टीम ने थाने पर सूचना दी शुरू में पुलिस ने अज्ञात मर्ग कायम किया गया । शिनाख्त होने पर मृतक चंद्रशेखर पिता अंबाराम मंडलोई निवासी एबी रोड मालवा तोल कांटे के सामने मक्सी और पत्नी अलका पति चंद्रशेखर निवासी मक्सी के निवासी निकले मामला जांच में लेकर मार्ग क्रमांक 66 ओर 67 कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए देवास जिला अस्पताल भेजा गया है और परिजन भी देवास पहुंच चुके हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चन्द्रशेखर मंडलोई पिता अम्बाराम मंडलोई मक्सी शिक्षक का कार्य करता था
मक्सी में मामला सामने आने से परिजनों में शोक है घटना के मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है कि यह मामला क्या है हत्या या आत्महत्या है इस मामले की जाँच की जा रही है ।
Post a Comment