पत्रकार ईशाक खान
मक्सी - पीड़ित मानव सेवा ही पर्मो धर्मा*
मक्सी क्षेत्र में मानव सेवा में नि:स्वार्थ भावना से गत 41 वर्षो से लायंस क्लब मक्सी ने प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी *सेवा सप्ताह कार्यक्रम* के अंतर्गत दिनांक *दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर* तक प्रति दिन सेवा दी।
सेवा सप्ताह का *शुभारंभ गांधीजी जयंती* फोटो पर माल्यार्पण कर प्रारंभ कर "स्वच्छता अभियान" में नगर के *मुक्तिधाम पर श्रमदान* कर सफाई की । "स्वास्थ्य सेवा" कार्यक्रम में *नगर के शासकीय चिकिसालय में रोगियों को फल वितरण* किए । "मधुमेह जागरूकता" के अंतर्गत नगर में *नि:शुल्क मधुमेह एवम बी पी* जांच शिविर में रोगियों को परामर्श दिया। "लायन सिग्नेचर प्रोजेक्ट" के अंर्तगत *गरीबों को वस्त्र वितरण किए* "फूड फॉर हंगर" कार्यक्रम के अंतर्गत *गरीब बस्ती में भोजन पैकिट वितरण किए* "ट्रैफिक अवेयरनेस" के अंतर्गत पुलिस की सेवा का मान करते हुए *पुलिस अधिकारियों का सम्मान* किया। "वृद्धजन सम्मान" के अंर्तगत *नगर के वरिष्ठजनों का उनके निवास पर जाकर सम्मानित* किया।
सेवा सप्ताह में प्रशासन, दानदाताओं, नागरीकगण का पूर्ण सहयोग मिला।
नगर वासियों ने निरंतर सेवा कार्यों के लिए लायंस क्लब मक्सी की सराहना की।
" सेवा सप्ताह" में क्लब की अध्यक्ष लायन श्रीमती विमला शर्मा, लायन अरविंद असोडिया, लायन नरेंद्र जैन, लायन श्यामा नागर,लायन ओमप्रकाश शर्मा, लायन रमेश काबरा लायन मणिशंकर नागर तथा अन्य सदस्य सेवा गतिविधियों में उपस्थित रहे।
Post a Comment