BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

अनलॉक में धार्मिक स्थलो पर कोरोना गाईड लाईन का पालन सुनिश्चित कराए सांसद श्री सोलंकी जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक सम्पन्न

॥ समाचार || (पत्रकार ईशाक खान )
मक्सी/ शाजापुर , 30 मई 2021 / कोरोना वायरस कोविड -19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए कोरोना कप ! को हटाकर एक जून से अनलॉक के दौरान आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए आज जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी , कलेक्टर श्री दिनेश जैन , पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव , जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह , संकट प्रबंधन समूह के सदस्य श्री अम्बाराम कराड़ा , श्री शैलेन्द्र सोनी , श्री दिनेश शर्मा , श्री नवीन राठौर , श्री संतोष बराड़ा , श्री शीतल भावसार , श्री गोपालसिंह राजपूत , श्री प्रहलाद गवली , श्री कमिंट निमोनिगा श्री गोनाल उत्कर्ष सिंह सिसोदिया एवं श्री योगेश पांचाल , सीएमएचओ डॉ . राजू निदारिया , महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदोरिया तथा नगरपालिका सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित भी उपस्थित थे । बैठक में सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि अनलॉक के दौरान शासन द्वारा धार्मिक स्थलो में प्रवेश के लिए दी गई कोरोना गाईड लाईन का पालन सुनिश्चित कराए । उन्होंने कहा कि कोरोना गाईड लाईन का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें , किन्तु किसी भी व्यक्ति से दुर्व्यवहार नहीं करें तथा उनकी गरीमा का ध्यान रखे । सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि जिला स्तर पर बनने वाली गाईड लाईन में सामावेश करें कि किल कोरोना टीम कभी भी किसी भी समय कोई भी प्रतिष्ठान या संस्थान पर जा सकती है और नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध कार्रवाई कर सकती है । दुकानदारो और ग्राहको से कोरोना नियमों का पालन करवाए । जिन ग्राहको द्वारा मास्क नही पहना जा रहा हो उन्हें दुकानदार सामान नहीं दे । इसी तरह दुकानदार द्वारा यदि मास्क एवं सेनेटाईजर का उपयोग नहींकिया जा रहा हो तथा दुकान में भीड़ इकट्ठी कर रहा हो ऐसे दुकानदारो के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए दुकानो को सील करें । इस अवसर पर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने राज्य शासन द्वारा अनलॉक के लिए जारी की गई गाईड लाईन की जानकारी दी । साथ ही उन्होने जिले में अनलॉक के दौरान आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए ।

Post a Comment

Previous Post Next Post