BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

धार्मिक पोस्टर फाड़ने पर लोगों ने जताया रोष। पुलिस महानिदेशक महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा तहसीलदार को।



मक्सी । झोंकर में 27 फरवरी शनिवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज 644वां जन्मोत्सव पर लेकर लगाए गए पोस्टर फाड़ने से लोगों में आक्रोश है। ज्ञापन का वाचन संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ भारत ईकाई मध्यप्रदेश शाजापुर जिलाध्यक्ष मुकेश परमार द्वारा किया गया था। तहसीलदार संदिप ईवने , मक्सी थाना प्रभारी मनीष दुबे को ज्ञापन सौंपा और संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई । भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कांतिलाल डोगलिया ने बताया कि रविदास अहिरवार समाजजनों की अनुमति पर हमने स्वागत फ्लेग (पोस्टर) जन्म दिवस को लेकर बधाई का संदेश देते हुए धार्मिक पोस्टर लगाए थे, लेकिन बीती रात को कुछ शरारती तत्वों ने पोस्टर को धारदार हथियार से फाड़ दिए हैं। पोस्टर को फाड़े जाने की घटना से समस्त रविदास समाज एवं मालवीय समाज के भक्तों में रोष है। धर्मेन्द्र सिंह चौहान, आत्माराम परमार, राकेश चौहान, आत्माराम सोलंकी, दिनेश पंचोली,अमन हिनोतिया, सुभाष चंद्र चौहान, बिरमसिंह सोनगरा, रामेश धोलपुरे, युवा नेता गजेन्द्र सिंह गुर्जर, सुनिल धोलपुरे, इंदर सिंह सिसौदिया कहा कि जिन्होंने पोस्टर फाड़े हैं उन आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post