27 अप्रैल 2019 के दिन नगर के इतिहास मैं एक और अध्याय जुड़ गया जब यूसीमास की 14वी मेंटल अरिथमेटिक स्टेट लेवल कॉम्पिटशन मैं नगर की बालिका मनस्वी विकास मंडलोई 8 मिनट मैं 200 प्रश्न हल करके स्टेट लेवल प्रतियोगिता में प्रथम रही।
यूसीमास की 14वी मेटल अरिथमेटिक स्टेट लेवल कॉम्पिटशन इंदौर मैं आयोजित की गई। दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता में राज्य के 100 नगरो से 6500 से भी अधिक विद्यार्थियों ने अपना मेन्टल अरिथमेटिक व गणित के सवालो को चुटकी में हल करने का अद्भुत कौशल दिखाया । जिसमें यूसीमास की अधिकृत संस्था श्री अबेकस अकेडमी मक्सी के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
संस्था के डायरेक्टर राहुल वर्मा ने बताया कि मक्सी से 32 विद्यार्थियों ने इस स्पर्धा मैं भाग लिया जिसमें मनस्वी/विकास मंडलोई फर्स्ट रनर अप, समर्थ/शशिकांत शुक्ला एवं अंकुर/सोहन देथलिया थर्ड रनर अप, देव/करण राघव फिफ्थ रनर अप रहे, इसके साथ ही 9 विद्यार्थियों ( तितिक्षा/राजेंद्र परमार, पाखी/संदीप जांगिड़, गणेश/दिनेश पटेल, अजय/जितेंद्र पटेल, आदित्य/माणकलाल शर्मा, अंश/अविनाश पटेल, आयुष/अशोक देथलिया, सुमित/नरसिंह देथलिया, अंकुश/शंकरलाल लोधी) ने मेरिट सूचि तथा 13 विद्यार्थियों (हिमांशु/लोकेश देथलिया, दिव्यांश/सुनील कारपेंटर, अभय/राघवेंद्र सिंह,अभिषेक/कमल चौधरी, आयुष/दीपचंद यादव,अंशुमन/सुनील पांचाल, प्रणव/सतीश भाटी, भावेष/ जगदीश नागर, हर्षल/ब्रजेश सोनी,प्रशांत/मनोज पटेल, भरत/जीवन पटेल, अमित/महेश लोधी, सिद्धार्थ/ रमेश कुमार पांडेय) ने कॉन्सोलेशन सूचि मैं स्थान प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया. इस अवसर पर यूसीमास म.प्र. के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज गोयल ने प्रथम चार बच्चों को प्रमाण पत्र और ट्राफी प्रदान की साथ ही बताया कि राज्य स्तर प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी यूसीमास कि इसी वर्ष कोलकाता में होने वाली राष्ट्रिय स्तर प्रतियोगिता में शामिल होंगे एवं कोर्स इंस्ट्रक्टर विष्णु चौहान ने बताया कि यह एक संपूर्ण बौध्दिक विकास प्रोग्राम है जिसकी सहायता से बच्चों के मष्तिष्क का संपूर्ण विकास किया जाता है।

Post a Comment