BREAKING NEWS
Latest News Loading...
खबरें लोड हो रही हैं...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी पुलिस ने घर से जब्त किया बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ,पूछताछ के बाद बढ़ सकते है आरोपी




मक्सी- मक्सी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मक्सी के घर से बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा है टीआई केएल दांगी ने बताया कि एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देश पर एएसपी गोपाल धाकड़ व एसडीओपी पदमसिंह बघेल के निर्देशन में उक्त कार्यवाही की मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर मंगलवार रात मक्सी के खटखट मोहल्ले से रायसिंह के मकान से 12 किलो गांजा जब्त किया | उक्त मकान से जमील पिता सलीम उम्र 28 वर्ष को मौके से गांजे के साथ गिरप्तार कर एनडीपीएस की धरा 8/20 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया | मक्सी पुलिस द्वारा आरोपी की रिमांड की मांग कर जानकारी जुटाई जायेगी | उक्त कार्यवाही में मक्सी थाना प्रभारी केएल दांगी ,एसआई अंतरसिंह कुशवाह, रामपालसिंह यादव , एसआई रामेश्वर पटेल , प्रआ विनोद शर्मा , राजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही |
होगी पूछताछ- टीआई केएल दांगी ने बताया कि मामले में रिमांड लेकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी, की आरोपी गांजा कहा से लाता था, यहा किसे किसे बेचता था, इसके सहयोगी कोन कोन है, को भी आरोपी बनाकर कर कार्यवाही करेंगें
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस अगर सख्त पूछताछ करें तो कई सफेदपोश लोग जो इसमे शामिल है भी पकड़ में आ सकते है, एव उक्त मामले में भी आरोपी के कई सहयोगी हो सकते है जो पुलिस से बचे हुए है

Post a Comment

Previous Post Next Post