झोंकर-शाजापुर जिले की जनपद पंचायत शाजापुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झोंकर हमेशा से ही अपनी गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली के लिए पूरे जिले में मशहूर है। उसी कड़ी में आज मंगलवार जनसुनवाई का दिन होने के कारण कुछ महिलाएं ग्राम पंचायत झोकर मैं सुबह 11:30 बजे आई हातमा बी विधवा पेंशन योजना में नाम जुडवाने।नूरजहाँ बी जाति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करवाने।रोशन बी प्रधानमंत्री आवास की सूची देखने ।श्यामू बाई राशन कार्ड से अपनी पुत्री का नाम कटवाने। परंतु 1:30बजे तक पंचायत नही खुली। संवाददाता द्वारा ग्राम पंचायत सचिव तारा चंद गोयल से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बतलाया गया। कि वह आज जिला पंचायत में मीटिंग में है ।ग्रामपंचायत कार्यालय का ताला खोलने की जिम्मेदारी संदीप बागवान कर्मचारी पर है। संदीप बागवान ने आज ताला क्यों नहीं खोला उस विषय में सचिव ने बताने से इंकार कर दिया।
मैं विधवा पेंशन के फॉर्म 2-3 बार जमा कर चुकी हूं। परंतु फिर भी आज तक मेरी पेंशन चालू नहीं हुई। और जब भी मैं ग्राम पंचायत आती हूं ।तो आए दिन कोई नहीं मिलता और पंचायत भवन पर ताला लगा रहता है।
हातमा बी ।

Post a Comment