5 सितंबर को सिडको एक्जीबिशन सेंटर, मुंबई में आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 6000 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। यूसीमास मक्सी के 20 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए 3 सितंबर को मुंबई के लिए रवाना होंगे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूसीमास मक्सी के विद्यार्थी पिछले कई दिनों से विशेष अभ्यास कर रहे हैं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के सामने 8 मिनट में 200 सवालों को हल करने की चुनौती रहेगी, जिसमें स्पीड के साथ एक्यूरेसी का भी विशेष महत्व होगा।
यूसीमास मक्सी की ओर से प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में अक्षिता पटेल, हर्ष जांगिड़, हिमांशु मंडलोई, हृदया शर्मा, जयांश सूर्यवंशी, काव्या, कृष्णा जलोदिया, ख्याति द्विवेदी, लक्ष्य पटेल, मानांशु पटेल, मयंक प्रजापति, निहारिका देवड़ा, निहारिका पटेल, प्राची सोनी, प्रियांशी बामनिया, सागर पटेल, तनमय शर्मा, तन्वी मंडलोई, उर्वशी
देवड़ा एवं यशिका पटेल शामिल हैं।
प्रतियोगिता के बाद 6 सितंबर को पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के डायरेक्टर राहुल वर्मा ने बताया की यूसीमास मक्सी वर्ष 2014 से विद्यार्थियों को अबेकस एवं मेंटल एरिथमेटिक का
प्रशिक्षण दे रहा है। संस्थान के विद्यार्थी लगातार राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते आ रहे हैं। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए अपनी मेहनत और प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
यूसीमास मक्सी परिवार को विश्वास है कि सभी विद्यार्थी मुंबई में शानदार प्रदर्शन कर मक्सी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।
प्रतियोगिता हेतु यूसीमास मक्सी के चयनित विद्यार्थी


إرسال تعليق