BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर की चोइथराम मंडी में दिनदहाड़े लूट, 50 गार्ड के बावजूद बदमाश फरार, व्यापारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी


चोइथराम मंडी में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बाइक सवार दो बदमाशों ने एक होटल कर्मचारी को रास्ते में रोककर उससे रुपये छीन लिए और फरार हो गए। वारदात मंडी के गेट नंबर 2 और 3 के बीच हुई।दिन के समय हुई इस घटना ने मंडी में व्यापारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि मंडी में 50 से ज्यादा सुरक्षा गार्ड तैनात होने का दावा किया जा रहा है, इसके बावजूद बदमाश वारदात के बाद आसानी से निकल गए।

चोइथराम मंडी में होटल कर्मचारी से लूट की वारदात

जानकारी के अनुसार मुकेश नाम का होटल कर्मचारी अपने एक साथी के साथ शनिवार को चोइथराम मंडी में सब्जी लेने आया था। इसी दौरान गेट नंबर 2 और 3 के बीच बाइक सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचे।

बताया गया है कि बदमाशों ने मुकेश को रोका और उसके पास मौजूद रुपये छीन लिए। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से भाग निकले। घटना अचानक होने के कारण आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला।

Post a Comment

أحدث أقدم