देवास के व्यापारियों का सोना लेकर भागा बंगाली कारीगर बिहार में गिरफ्तार, 35 साल से कर रहा था काम

देवास। मध्य प्रदेश के देवास के सराफा व्यापारियों का सोना लेकर भागे बंगाली कारीगर अफसर अली को बिहार पुलिस ने सोमवार को देर रात सासाराम से गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही उसे देवास लाकर घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।उसे लेने के लिए देवास पुलिस की टीम रात में ही रवाना हो गई थी। दरअसल, अफसर अली पिछले 35 सालों से यहां रहकर आभूषण बनाने का काम कर रहा था, लेकिन सोमवार को अचानक परिवार के साथ गायब हो गया।

पुलिस अधीक्षक की सक्रियता से सासाराम में हुई नाकाबंदी और गिरफ्तारी

व्यापारियों को उसके भागने की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने तुरंत उत्तर प्रदेश और बिहार पुलिस से संपर्क कर संभावित लोकेशन पर नाकाबंदी करवाई। देर रात उसे सासाराम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित पर करीब 15 से 20 व्यापारियों और ग्राहकों का सोना ले जाने का आरोप है। व्यापारियों को उस पर विश्वास था, इसी आधार पर उसे ग्राहकों के आभूषण बनाने का काम दिया जाता था।

सोने के वजन को लेकर शंका, पुलिस कर रही विस्तृत जांच

व्यापारियों का दावा है कि अफसर अली उनका लगभग एक किलो सोना लेकर फरार हुआ है। हालांकि पुलिस को उनके इस दावे पर संदेह है। आरोपित के पास भी इतना सोना नहीं मिला। उससे पूछताछ कर और सोने के बारे में पता किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Malwa News 24