ग्वालियर, मुरैना, सागर, दमोह और खरगोन समेत मध्यप्रदेश के कई शहरों में सोमवार को बारिश हुई। राज्य में आज भी 27 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बालाघाट, डिंडौरी समेत 5 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।हालांकि प्रदेश के शेष हिस्सों में अब गर्मी का अहसास होने लगा है। जानिए कैसा है इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन का मौसम?
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। भोपाल में मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। यहां आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी यहां तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।
इंदौर में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। आज भी यहां मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियम रहा। अगले 2 दिन यहां मौसम ऐसा ही रहेगा।
ग्वालियर में सोमवार रात को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में इस समय तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है।
जबलपुर में भी सोमवार को दिन में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। जबलपुर में न्यूनतम 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में अभी भी धूप खिली हुई है। इस समय तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है।
उज्जैन में भी अब गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल यहां अच्छी धूप दिखाई दे रही है। मंगलवार को सुबह 10.50 बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था।
Post a Comment