मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज का दिन खास बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 32वीं किस्त आज सीधे बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.इस मौके पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहनों को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी, जिसके लिए कुल 1836 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा रही है. यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम नर्मदापुरम जिले के माखन नगर में आयोजित किया गया है, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का ट्रांसफर करेंगे.
लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज खाते में आएगी 32वीं किस्त, सीएम मोहन यादव करेंगे 1836 करोड़ ट्रांसफर
Malwa News 24
0
إرسال تعليق