BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

महाराणा प्रताप बस्ती क्रमांक-1 में विराट हिंदू सम्मेलन

मक्सी नगर में आज बस्ती क्रमांक-1, महाराणा प्रताप क्षेत्र में गंगेश्वर महादेव हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में समरसता, एकता और हिंदुत्व की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया गया। भव्य आयोजन में समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। समरसता के प्रतीक के रूप में सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें पंगत में बैठकर हजारों लोगों ने एक साथ भोजन कर यह संदेश दिया कि हिंदू समाज में कोई ऊँच-नीच नहीं है, सभी एक हैं और एक रहेंगे।
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण साध्वी हेमलता दीदी मां का ओजस्वी उद्बोधन रहा। उनके मुखारविंद से निकले शब्दों ने हिंदू समाज में नई ऊर्जा का संचार किया।

 उन्होंने हिंदुत्व की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और संस्कारों पर प्रकाश डालते हुए नारी शक्ति की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया। साध्वी हेमलता दीदी मां ने कहा कि जब समाज में संत, संघ और समाज — ये तीनों एकत्रित होते हैं, तो वह त्रिवेणी कहलाती है, जिससे देश में एकता का भाव उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ही समाज की आधारशिला है और हिंदुत्व की रक्षा व विस्तार में मातृशक्ति का योगदान सर्वोपरि है।

उनके प्रेरणादायी विचारों से उपस्थित जनसमूह में हिंदुत्व के प्रति जोश, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रबल हुई। सम्मेलन में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संकल्प दोहराया गया तथा हिंदू समाज को संगठित, जागरूक एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। यह विराट हिंदू सम्मेलन मक्सी नगर के इतिहास में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का एक यादगार अध्याय बन गया।
सुबह 9 बजे से ही बस स्टैंड से सरस्वती शिशु मंदिर तक मेला जैसा दृश्य देखने को मिला। जगह-जगह महापुरुषों के चित्र लगाए गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन का दृश्य अत्यंत मनमोहक दिखाई दिया।


रिपोर्ट मनोज जोशी मक्सी/शाजापुर 

Post a Comment

أحدث أقدم