BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

राजा-सोनम से आगे-आगे चल रहे थे तीनों आरोपी, ट्रैकिंग का एक और वीडियो VIDEO वायरल

मेघालय में घूमने के दौरान इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का वीडियो वायरल हो रहा है. इसके बाद अब उन तीनों आरोपियों का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिन पर सोनम के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है. आरोपी ट्रैक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो किसी टूरिस्ट (पर्यटक) ने रिकॉर्ड किया है, जो ट्रैक करने के बाद नीचे उतर रहा है, जबकि आरोपी ऊपर चढ़ रहे हैं. ये तीनों आरोपी विशाल, आकाश और आनंद हैं.

माना जा रहा है यह वीडियो 23 मई का ही है, जिस दिन राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी. इससे पहले वायरल हुए राजा और सोनम वीडियो में ट्रैक करते समय ऊपर जाते हुए दिख रहे हैं. दोनों वायरल वीडियो एक ही पर्यटक द्वारा शूट किए गए हैं.

तीनों आरोपियों की सोनम से फोन पर बातचीत और लोकशन शेयर की जा रही थी. सोनम ने प्लान के तहत ही इन्हें बताया था. ये वीडियो किसी यूजर द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हैं. हालांकि अभी इस वीडियो की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं हुई है

आरोपियों के पीछे-पीछे गई सोनम

बता दे कि 23 मई के ही दिन राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी. उस दिन जब वे सुबह शिप्रा होम स्टे से बाहर निकल कर ट्रैकिंग के लिए जा रहे थे. उस वक्त का भी CCTV फुटेज मिल चुका है. जिसमें सोनम ने वही सफेद ड्रेस पहन रखी है, जो इस वीडियो में है. नए वीडियो में सोनम आगे चलते हुए दिख रही है और राजा उसके पीछे. वीडियो देखने से ऐसा लगता है कि सोनम ही राजा को आगे ले जा रही है.

सोनम ने सफेद शर्ट पहन रखा है और उसके हाथ में एक पॉलीथिन है, जिसमें शायद रेन कोट है. ये वही रेन कोट हो सकता है, जिसे मेघालय पुलिस ने बरामद किया है. वीडियो से ऐसा भी लग रहा है जैसे सोनम को रास्ता पता था, तभी वो आगे-आगे थी. ये वीडियो नगरोटा गांव का है.

सोनम और राजा 23 मई को सुबह 5:30 और 6 बजे के बीच शिप्रा होम स्टे से निकले थे. इधर वीडियो अपलोड करने वाले का दावा है कि तीनों आरोपी राजा और सोनम से 20 मिनट पहले यात्रा शुरू कर चुके थे. पुलिस ने उन्हें पकड़ा भी है. इसे शेयर कर सकते हैं, ताकि यह मेघालय पुलिस तक पहुंच सके.

Post a Comment

أحدث أقدم