BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

जावरा में निर्माणाधीन कुआं ढहने से दो मजदूरों की मौत; शव निकाले गए, जानिए कैसे हुआ हादसा


रतलाम जिले के जावरा तहसील अंतर्गत गड़गड़िया गांव में एक बड़ा हादसा हो गया. गांव के सरपंच के खेत पर स्थित एक कच्चा कुआं, जिसे पक्का करने का काम किया जा रहा था, काम के दौरान अचानक कुएं की मिट्टी धंस गई जिसके चलते दो मजदूर उसमें दब गए. हादसे के वक्त कुल चार मजदूर कुएं में काम कर रहे थे, जिम्मे से दो कुएं के बाहर थे और दो मजदूर कुएं के अंदर थे. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण जन मौके पर पहुंच गए और फंसे हुए लोगों की तलाश की, कुछ ही देर में पुलिस ओर प्रशाशन के अधिकारी भी मौके पर राहत एवं बचाव दल लेकर पर पहुंच गए. मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी किया गया. ग्रामीण भी प्रशासन की सहायता में लग गए थे.

दो मजदूरों की मौत, ऐसे हुआ हादसा
ये घटना जावरा क्षेत्र के जूना गड़गड़ियां में मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है. घटना स्थल खेतों के बीच था. हाल ही में हुई बारिश के चलते वहां कीचड़ जमा हो गया, जिससे जेसीबी मशीन मौके तक नहीं पहुंच पाई. इसके बाद प्रशासन ने पोकलेन मशीन बुलवाई गई ओर रेस्क्यू शुरू किया गया. एक जेसीबी मशीन सहित दो पॉकलेन मशीन लगाई गई,लगभग 2 बजे दोनों शवों को निकाला गया उसके बाद इन्हें पोस्टमार्टम के लिए जावरा अस्पताल भेजा गया.

कुएं के अंदर नीचे से करीब 10 फीट की जगह में मिट्‌टी धंसने से दोनों मजदूर दब गए थे. ये मजदूर करीब 40 फीट गहरे कुएं के चारों तरफ मजदूर सीमेंट-क्रांक्रीट की दीवार बना रहे थे.

Post a Comment

أحدث أقدم